बता दें कि जैकलीन ने यह बोल्ड फोटोशूट एक मैगजीन के लिए कराया है। इस फोटोशूट में जैकलीन की खूबसूरती देखने को मिलती है, लेकिन सोशल मीडिया पर अभिनेत्री को टॉपलेस फोटोशूट की तस्वीर शेयर करने के लिए ट्रोल भी किया जा रहा है।
जैकलीन ने ट्रोल करने वालों को इंस्टाग्राम पर करारा जवाब भी दिया है। उन्होंने अपनी एक और टॉपलेस तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टा पर लिखा, 'मैं वैसा फूल बनने से इंकार करती हूं जिसे उसकी खूबसूरती के लिए तोड़ दिया जाए और मरने के लिए छोड़ दिया जाए। मैं वाइल्ड बनूंगी जिसको ढूंढना मुश्किल हो और भूलाना नामुमकिन हो।' जैकलीन के इस करारा जवाब की जमकर तारीफ हो रही है। कई यूजर्स सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का समर्थन कर रहे हैं।



एक टिप्पणी भेजें