बारिश के मौसम में न खाएं मछली, जान लीजिए वजह!


जैसे ही बारिश का मौसम आता है हमारी खाने पीने की चीजों में बदलाव हो जाता है। वैसे भी हमें मौसम के हिसाब से ही खाना पीना चाहिए। इन दिनों अगर आप बिन सोचे समझे मछली का सेवन करेंगे तो आपकी सेहत को भारी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। तो आइए जानते है कि बारिश के मौसम में म‍छलियां खाना क्यों अच्‍छा नहीं माना जाता.....

1. प्रजनन का मौसम
इस मौसम में मछलियां और अन्‍य समुद्री जीव अंडे देते हैं। अंडों वाली मछली खाने से पेट में इन्फेक्शन और फूड पोइजनिंग हो सकती है।

2. प्रदूषित
बारिश के मौसम में नदी या तालाब का पानी काफी प्रदूषित हो जाता है। इसलिए इस दौरान आप मछली की बजाय चिकन या मटन खा सकते हैं।

3. फ्रेश मछली
बारिश के मौसम में फ्रेश मछली नहीं मिलती बल्कि पहले से ही पैक या स्‍टोर की हुई मछलियां ही मिलती हैं। स्‍टोर की हुई मछली अपनी पौष्‍टिकता खो देती है तथा वह जल्‍द खराब भी हो सकती है।

4. जल जनित रोग
बारिश की वजह से जल जब प्रदूषित हो जाता है तब मछली की नस्‍ल भी दूषित हो जाती है। गंदी मछली खाने से कई तरह के जल जनित रोग होने की संभावना बढ़ जाती है।

5. कैमिकल्‍स का छिडकाव
इस मौसम में स्‍टोर की हुई मछलियां खराब होना न शुरु हो जाएं इ‍सलिए उन पर सल्‍फेट्स और पोलीफोस्पाफेट जैसे प्रीज़र्वटिव का छिड़काव किया जाता है। ऐसी घातक म‍छलियों के सेवन से सांस लेने में कठिनाई और हृदय रोग का खतरा होता है।

Post a Comment

أحدث أقدم