वृषभ : आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपको मान-सम्मान मिलेगा परंतु मध्याहन के बाद झगडे़ का वातावरण बना रहेगा।
मिथुन : आज प्रातःकाल के समय आपका मन क्रोधित रहेगा ऐसा हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। व्यर्थ धन का व्यय होगा। विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे।
कर्क :आज का आपका दिन आनंद में बीतेगा। आप कुछ अधिक ही संवेदनशील बनेंगे आज के दिन शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा। स्नेहीजन और मित्रों से भेंट होगी।
सिंह : आपको आज वाणी और वर्तन में संपूर्ण संयम रखना पड़ेगा। स्नेहीजनों से मन दुःखी हो ऐसे प्रसंग भी बन सकते हैं। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। मानसिक भ्रांतियों की तिलांजलि देदें।
कन्या : आज आपको विविध क्षेत्रों से लाभ होने की संभावना हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। मित्रवर्ग के लिए जो व्यय होगा वह लाभप्रद रहेगा। प्रवास या पर्यटन भी होगा।
तुला : आज का दिन आपके लिए एकदम शुभ है। धार्मिक काम और दैवीय दर्शन के लाभ मिलेंगे। आपको विविध क्षेत्रों में लाभ मिलने की संभावना है। ऊपरी अधिकारीयों की तरफ से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। पदोन्नति के योग हैं एवं मनवांछित वृद्धि होगी।
वृश्चिक : आजका दिन आपके लिए एकदम शुभ है। धार्मिक यात्रा या दैवीयदर्शन का लाभ मिलेगा। विविध क्षेत्रों में भी लाभ मिलने की संभावना है। विदेश गमन के लिए परिस्थिति अनुकूल होगी। उच्च अधिकारियों को आपके कार्य से प्रसन्नता हो सकती है और वे आपको प्रोत्साहित कर सकते हैं।
धनु : किसी भी नए कार्य का प्रारंभ आज न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। हताशा और ग्लानि का भाव आपके मन में उत्पन्न होगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। परिजनों के साथ वाद-विवाद न करें। फिरभी मध्याहन के बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है।
मकर : आजका दिन मित्रो ओर स्वजनों के साथ बहुत आनंदपूर्वक बीतेगा। मनोरंजन प्रवृत्तियों का मन भर आनंद लेंगे। भागीदारी से लाभ होगा। प्रवास की सुस्मृतियां मन में अंकित रह जाएंगी। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको लाभ होगा।
कुंभ :आजका दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवसाय करनेवालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे आपके विचार और व्यवहार में भावुकता अधिक रहेगी।
मीन :अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा। किसी कारणवश आकस्मिक धन खर्च आएगा। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद घर में आनंद और शांति का वातावरण बन जाएगा। मानसिक संतुलन बनाए रखे।

إرسال تعليق