बिकिनी में मॉरिशस के बीच पर कहर ढा रहीं चंद्रमुखी चौटाला


टेलीविजन पर 'चंद्रमुखी चौटाला' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस कविता कौशिक (36) इन दिनों मॉरिशस की सैर कर रही हैं। इसी साल जनवरी में शादी के बंधन में बंधी कविता के साथ मॉरिशस वेकेशन पर उनके पति रोनित बिस्वास भी मौजूद हैं।



कविता और रोनित दोनों ने ही इंस्टाग्राम पर इस वेकेशन की कई तस्वीरें साझा की है। कविता द्वारा साझा की गई एक खास फोटो में वे बिकिनी अवतार में दिखाई दे रही हैं। नीले और गोल्डन रंग की इस बिकिनी में कविता बेहद हॉट लग रही हैं।


बता दें कि,  कविता ने साल की शुरुआत में अपने बेस्ट फ्रेंड रोनित बिस्वास से शादी की थी। कविता और रोनित ने अपने करीबी दोस्तों की मौजूदगी में केदारनाथ के पास एक शिव पार्वती मंदिर में सात फेरे लिए थे।


कविता ने अपनी एक पोस्ट में बताया कि वे मॉरिशस पति रोनित का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए गई हैं। पिछले जन्मदिन यानि ठीक एक साल पहले रोनित ने कविता को प्रपोज किया था।

Post a Comment

أحدث أقدم