जानिए! मूलांक 7 यानी तारीख 7, 16 और 25 को जन्मे व्यक्ति कितने रोमांटिक हैं


7, 16 और 25 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 7 और ग्रह केतु है। वैसे तो इनकी ज़िंदगी में तकलीफें कम ही होती हैं लेकिन इनकी निरंतर चिंता करते रहने की आदत ही इनकी सबसे बड़ी दुश्मन है। यह कुछ खोए हुए तथा हमेशा कुछ सोचते रहते हैं।

लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि ये रोमांटिक नहीं है, बस इजहार करना नहीं आता। मूलांक 2 की तरह ही यह अपने पार्टनर से भावानात्मक ढंग से जुड़े होते हैं। यह अपने जीवनसाथी के प्रति हमेशा वफादार रहते हैं लेकिन यदि पार्टनर दुख थे तो उसे सहन नहीं कर पाते। बात चाहे छोटी ही क्यों ना हो, लेकिन यदि पार्टनर के संबंध में है तो यह हमेशा इनके दिमाग में जगह बनाए रखती है।

 इसीलिए छोटे से झगड़े भी कई बार बड़े हो जाते हैं। ऐसे में इन्हें अपने दिल की बात अपने पार्टनर के साथ शेयर करते रहना चाहिए।

Post a Comment

أحدث أقدم