1. मेथी दाना
पीसीओ से ग्रस्त महिलाओं को मोटापा कम करने की बहुत जरूरत है। इससे बचने के लिए रात को सोने से पहले मेथी दाने के भिगो कर रख दें। सुबह खाली पेट इन दानों का सेवन करें। इसे आप सब्जियों में डाल कर भी खा सकते हैं।
2. आंवला
विटामिन सी से भरपूर आंवला बहुत गुणकारी है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और इसका रस पीने से शरीर से सारे विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। जिससे गर्भाशय की इस परेशानी से राहत मिलती है।
3. तुलसी
पीसीओ से जूझ रही महिलाओं के चेहरे पर अनचाहे बाल आ जाते हैं। इससे बालों के साथ-साथ मुंहासों का समस्या भी आनी शुरू हो जाती है। सुबह खाली पेट तुलसी के 7-8 पत्ते रोजाना खाने से इससे आराम मिलता है।
4. करेला और लौकी
करेला और लोकी को खाने से परहेज करते हैं तो इसके गुणों को जान लें। अपने आहार में जरूर शामिल करें। इससे बॉडी की इंफैक्शन दूर हो जाती है। शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहत होती है।

إرسال تعليق