आप इस प्रकार इन कुछ संकेतों से जाने अपने पिछले जन्म के सबूत


आज के दौर में कई धर्म ऐसे हैं जिनमें पुनर्जन्म की मान्यता नहीं है, पर बहुत से धर्म को संप्रदाय ऐसे भी हैं जिनमें पुनर्जन्म की व्यवस्था पर विश्वास किया जाता है। ऐसे में एक बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है जो की पुनर्जन्म में विश्वास रखते हैं और इस प्रकार के लोग अपने पहले जन्म को जानने के लिए बहुत उत्साहित रहते हैं, तो आज हम इस प्रकार की धारणा वाले लोगों के लिए कुछ ऐसे संकेत लाएं हैं। जिनसे वे अपने पूर्व जन्म के बारे में जान सकते हैं, तो आइए जानते हैं ऐसे कुछ संकेतों के बारे में......

1. डर या भय 
यदि आप किसी वस्तु या व्यक्ति या इसी प्रकार किसी स्थान को देख कर अक्सर डर जाते हैं, जिनसे सामन्यतः लोग नहीं डरते हैं तो यकीनन आपका और इन वस्तुओं या स्थान अथवा परिस्थितियों का संबंध पूर्वजन्म से रहा है और ये सभी चीजें इस बात का सबूत देती हैं कि आपका पूर्वजन्म हुआ है।

2. पूर्वाभास 
यदि आपको किसी व्यक्ति को देख कर ऐसा लगता है कि आप उससे पहले कभी मिल चुके हैं या किसी स्थान को देख कर आपको ऐसा आभास होता है कि आप पहले कभी वहां आ चुके हैं, तो ये संकेत इस बात का सबूत होते हैं कि आप अपने पूर्वजन्म में उस स्थान या व्यक्ति से कोई संबंध रखते थे और यह भी आपके पूर्वजन्म का संकेत होता है।

3. आकर्षण 
कई बार कुछ स्थानों को देख कर आप उनकी ओर अचानक ही आकर्षित हो जाते हैं, चाहें वे स्थान बहुत सुंदर न हों और इसी प्रकार से आप कुछ लोगों की ओर अचानक ही आकर्षित हो जाते है। तो यह भी इस बात का सबूत होता है कि आपके पूर्वजन्म में आपका इन स्थानों से और इन लोगों से कोई संबंध रहा है। इस प्रकार से ये संकेत आज भी इस ओर यह इशारा करते हैं कि पुनर्जन्म होता है और यह पुनर्जन्म की धारणा को पुख्ता करते हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم