शिकागो में मस्ती करती नागिन की तस्वीरें हुई वायरल!


छोटे परदे की सुपर स्टार बन चुकी मौनी रॉय जितनी जी तोड़ मेहनत करती हैं उतनी ही मौज मस्ती भी। और वो जो भी करती हैं उसे दुनिया के सामने लाने में ज़रा भी संकोच नहीं करती।


मौनी इन दिनों अमरीका में छुट्टियां मना रही हैं , जहां से उन्होंने कुछ दिलकश तस्वीरें शेयर की हैं।छोटे परदे के हिट शो नागिन 2 की शूटिंग पूरी कर मौनी इन दिन शिकागो में छुट्टियां मना रही हैं। मॉर्निंग योगा भी कर रही हैं और बीचेज़ पर मौज मस्ती भी।


नागिन 2 के लिए लगातार शूटिंग कर रहीं मौनी को एक मच-निडेड वेकेशन चाहिए था , और तस्वीरों में इसकी ख़ुशी उनके चेहरे से साफ़ झलक रही है। मौनी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया में भी खूब वायरल हो रही हैं।


हाल में मौनी ने टीवी पर हुए सलमान खान के स्पेशल ट्यूबलाइट शो में परफॉर्म भी किया था और इस दौरान सलमान के साथ उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था , जो एक प्रैंक था।


मौनी को हाल ही में बड़ा मौका मिला जब उन्हें अक्षय कुमार के अपोजिट फिल्म गोल्ड में साइन किया गया। बताया जा रहा है कि अगस्त में मौनी को इस फिल्म की शूटिंग शुरू करनी है।

Post a Comment

أحدث أقدم