लड़कियों के परफेक्ट फिगर की साइज बता रही है 12वीं की किताब!


अब इन विशेषताओं की उल्टी कल्पना कीजिए, जिसमें लड़की मोटी-नाटी या सांवली-काली हो, अब आप सुंदरता या खूबसूरत लड़की की छवि से दूर जा रहे होंगे। हमारे दिमाग में बचपन से ‘खूबसूरत’ या ‘सुंदरता’ की जो परिभाषा भरी जाती है या हम बड़े होने पर जिसे अपने आसपास देखते हैं हमारे लिए वहीं सुंदरता से जुड़ा सच हो जाता है। जबकि सच तो ये है कि सुंदरता की कोई परिभाषा बनी ही नहीं है।



जी हां, अब तो ये सच महज एक बकवास बनकर ही रह गया है। बचपन से हमें सिखाया जाता है कि आप काले, गोरे, लंबे, छोटे, पतले, मोटे कुछ भी हो, जैसे हैं खुद को स्वीकार कर इन बातों से ऊपर उठें। जबकि दूसरी तरफ हमारी शिक्षा व्यवस्था कुछ और ही सीखा रही है। ये हम खुद नहीं कह रहे बल्कि सीबीएसई 12वीं की फिजिकल एजुकेशन की किताब कह रही है। इसमें महिलाओं के ‘बेस्ट’ फिगर के बारे में जानकारी दी गई है कि 36-24-36 को बेस्ट फिगर माना गया है। 


किताब का कहना है मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिताओं में भी यही फिगर ध्यान में रखा जाता है। अब आप ही बताएं ये पढ़कर बच्चे क्या सीखेंगे और क्या सिखाएंगे? इस मानसिकता का फायदा उठाकर अगर कल बाजार में कोई बेस्ट फिगर बनाने वाली क्रीम या गोली आ जाए, तो किसी के लिए हैरानी की बात नहीं होगी।

Post a Comment

أحدث أقدم