इस तरह के कपड़े पहनकर आप अपने फ्रेंड्स के बीच भले ही अच्छे लगें लेकिन ये आपके गुड लक को बैड लक में बदल सकता है। इस तरह के कपड़े पहनना दरिद्रता को न्योता देता है। यह सिर्फ बाहर जाने को लेकर ही बुरा नहीं माना जाता बल्कि अगर घर पर हैं या घर से ही काम कर करते हैं तो भी आपको फटे और पुराने कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
इसके अलावा जब आप रोजाना सुबह उठें तो आपको सबसे पहले अपनी नाइट ड्रेस को उतारकर कुछ प्रॉपर और ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जो आंखो को अच्छा लगें। ऐसा करने से आप पॉजिटिव वाइब्रेशंस से भर जाएंगे और जब आप ऐसा रोजाना करने लगेंगे तो यह आपके लिए गुड लक भी लेकर आएगा।
इतना ही नहीं कपड़ों को धोने के बाद उन्हें हमेशा धूप में सुखाना चाहिए, इससे उनमें वाइब्रेंट एनर्जी आती है।धुले और सूखे हुए कपड़ों को कभी भी रात में बाहर नहीं छोडऩा चाहिए क्योंकि रात में एनर्जी निगेटिव हो जाती है, जो कपड़ों में भी आ जाती है और जब हम उन कपड़ों को पहनते हैं तो उसका असर हम पर भी होता है। महीने में कम से कम एक बार अपने तकियों और गद्दों को भी धूप में राना चाहिए। इससे इनमें जमे हुए जर्स और बैक्टीरियाज भी मरते हैं और इनमें अच्छी वाइब्रेशंस भी आती हैं।




إرسال تعليق