दूसरे कपड़ों के साथ कभी नहीं धोना चाहिए अंडरगारमेंट्स, जानें क्यों


हम में से अधिकांश लोग इन छोटी बातों पर ध्यान नहीं देते हैं। और अक्सर नहाते वक्त अपने सारे कपड़ों को एक साथ धोने लग जाते हैं। जो आपकी सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल, अंडरगारमेंट्स को धोते वक्त आप बाकी कपड़ों को इनसे अलग रखें। अगर आप भी अपने अंडरगारमेंट्स को दूसरे बाकी कपड़ों के साथ धोते हैं तो सावधान हो जाएं। जानना चाहते हैं इन कपड़ों को अलग से क्यों धोना चाहिए.......

अंडरगार्मेंट्स में होते हैं कीटाणु दरअसल, रिसर्चर्स का कहना है कि अंडरगार्मेंट में हर रोज करीब 10 ग्राम बैक्टीरिया लगी होती है। ऐसे में अगर आप इसे दूसरे कपड़ों के साथ धोते हैं तो आपके अच्छे कपड़ों में ये बैक्टीरिया चिपक जाते हैं जो आपकी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। अधिकांश लोग अंडरगारमेंट्स को धोने में सावधानी नहीं बरतते हैं। और साधारण पानी से ही अंडरगारमेंट्स को धोते हैं। लेकिन ऐसे में धोना या न धोना लगभग बराबर ही होता है।

बता दें कि साधारण पानी से धोने पर अंडरगारमेंट्स पर मौजूद खतरनाक बैक्टीरिया नहीं मरते हैं। इसलिए अंडरगारमेंट्स को कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस के पानी पर ही धोना चाहिए। 

Post a Comment

أحدث أقدم