बॉलीवुड के स्टार और कॉमेडियन अभिनेता गोविंदा का असली नाम अरुण आहूजा उर्फ़ गोविंदा है गोविंदा को उनके करीबी और फैंस 'चीची' के नाम से जानते हैं। गोविंदा फ़िल्म जगत में 30 वर्ष से भी अधिक समय बिता चुके हैं। लेकिन क्या अाप गोविंदा की असली जिन्दगी के बारें में जानते है अगर नही जानते ताे इस खबर के पढ़ कर जान सकते है।
वैसे तो जिस तरह गोविंदा की प्रोफ़ेशनल लाइफ आइने के जैसी साफ़ रही है। वहीं उनकी निजी ज़िन्दगी के बारे में जान पाना ज़रा मुश्किल है क्योंकि गोविंदा अपनी निजी जीवन के बारे में बात करना पसंद नहीं करते। गोविंदा अपने परिवार को लेकर कुछ ज्यादा ही संजीदा हैं।
गोविंदा रील लाइफ जितनी ओपन रही है उसकी तुलना में उनकी रियल लाइफ के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। सब यही मानते हैं कि टीना (नर्मदा) आहूजा उनकी बड़ी बेटी है। लेकिन बहुत कम ही लोग जानते होंगे की उनकी सबसे पहली संतान जो कि एक बेटी थी उसकी मृत्यु हो चुकी है।
एक इंटरव्यू के दौरान गोविंदा ने अपनी लाइफ के इस इमोशनल लम्हे के बारे में बताया। उन्होंने कहा "मैंने अपने परिवार में 11 सदस्यों की मौतें देखी हैं जिसमें से पहली मेरी बेटी की है वह एक प्री-मैच्योर बेबी थी। जिस वजह से 4 माह की उम्र में उसकी मौत हो गयी।" आज भी इन हादसों को याद करके उनका दिल दहल जाता है।

إرسال تعليق