- अगर इस उंगली पर है तिल मिलता है प्यार, धन-दौलत और शोहरत!
1. अगर आपका बच्चा जिद्दी है तो उसके कमरे के छत्त के पंखे में मोर पंख लगा दें। जिससे पंखा चलने पर मोर पंख की हवा धीरे धीरे बच्चे को लगेगी तो उसका जिद्दीपन कम होगा।
2. माना जाता है कि मोर और सांप में दुश्मनी है। सांप शनि व राहु के संयोग से बनता है। ऐसे में मोर पंख को घर के पूर्वी और उत्तर पश्चिम की दीवार पर लगाने से राहु दोष परेशान नहीं करता।
3. नवजात बच्चे के सिर की तरफ दिन रात एक मोर का पंख चांदी के ताबीज में डाल कर रखने से बालक डरता नहीं है और हर नजर दोष से बचा रहता है।
4. यदि आप शत्रु के अधिक परेशान हैं तो मोर पंख पर हनुमान जी के मस्तक के सिंदूर से मंगलवार या शनिवार की रात को शत्रु का नाम लिखकर घर के मंदिर में रख दें और सुबह बिना नहाए चलते पानी में बहा दें।
5. मोर पंख काल सर्प दोष को भी दूर करता है। काल सर्प दोष से प्रभावित व्यक्ति सोमवार की रात को अपने तकिए में सात मोर पंख रखें और रोज इसी तकिए का प्रयोग करें।
- राज को राज रखने में माहिर होते हैं ऐसी आंखो वाले व्यक्ति!

إرسال تعليق