1. जिस पुरुष को सपने में गौरे रंग की सुंदर स्त्री आलिंगन करती है तो वह शीघ्र ही धनवान हो जाता है।
2. यदि कोई व्यक्ति सपने में किसी औरत को घूंघट निकालते देखता है तो उसका दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत होता है।
3. जो पुरुष सपने में अपनी प्रेमिका का त्याग करता है उसे विरासत में अतुल्य धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है।
4. यदि किसी व्यक्ति को सपने में परियों के दर्शन होते हैं तो उसे अतुल्य धन की प्राप्ति होती है, यहां तक कि यदि वह भिखारी भी हो तो भी मालामाल बन जाता है।
5. जब कोई युवक सपने में किसी सजी हुई युवती को सहेलियों के साथ अपनी ओर फूलों का हार लाते हुए देखता है तो उसे व्यवसाय में सफलता मिलती है।

إرسال تعليق