डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में आते हैं ये 7 बदलाव!


डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में बहुत बदलाव आते हैं। ये बदलाव शरीर में हो रहे हॉर्मोन्स में परिवर्तन की वजह से होते हैं। जानिए बच्चे के जन्म के बाद कैसे बदलता है महिलाओं का शरीर.....

चाय या कॉफी पीने से पहले क्यों पीना चाहिए पानी, जानिए वजह!

1. वजन बढ़ना
प्रैग्नेंसी के दौरान शरीर का वजन बढ़ना आम बात है। कुछ महिलाओं का तो डिलीवरी के बाद शरीर पहले जैसा ही हो जाता है लेकिन कई महिलाओं का वजन काफी बढ़ जाता है। गर्भावस्था के समय वे अधिक चिकनाईयुक्त भोजन का सेवन करती हैं जिस वजह से वजन बढ़ जाता है।

2. बालों का झड़ना
बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं के बाल कमजोर हो जाते हैं और टूटने लगते हैं। इसके अलावा कई महिलाओं के तो बाल सफेद और काफी पतले हो जाते हैं।

3. त्वचा
कई महिलाओं की स्किन काफी रूखी होती है। ऐसे में डिलीवरी के बाद उनकी त्वचा में पहले से भी ज्यादा रूखापन आ जाता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के पेट, जांघों और स्तन की त्वचा खिंच जाती है जिससे शरीर की त्वचा पर हल्के रंग के दाग पड़ जाते हैं।

4. दांतों में परेशानी
डिलीवरी के बाद महिलाओं के दांतों का रंग पीला पड़ जाता है और उनकी चमक खराब हो जाती है। इसके अतिरिक्त दांतों में दरारें आना, मसूढ़ों में सूजन होना आम समस्या है।

5. स्तन का आकार
गर्भावस्था के शुरूआती दिनों से ही हार्मोन बदलाव के कारण महिलाओं के स्तन भारी और आकार में बड़े हो जाते हैं। इनकी सही तरह से देखभाल न की जाए तो स्तन ढीले पड़ जाते हैं और लटकने लगते हैं।

6. पैरों में बदलाव
डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में लिंगामेंट मांसपेशियों तथा हड्डियों के बीच बांधने वाली नलिकाएं ढीली हो जाती हैं जिससे पैरों के आकार में बदलाव देखने को मिलते हैं।

7. पीरियड्स की समस्या :- बच्चे के जन्म के बाद वेजाइना में दर्द और डिस्चार्ज जैसी समस्याएं भी देखी जाती हैं। डिलीवरी के कुछ  हफ्तों बाद फिर से पीरियड्स शुरू हो जाते हैं। हालांकि हर महिला के फिर से पीरियड्स शुरू होने का समय अलग-अलग हो सकता है।

यूरिन रोकना पड़ सकता है भारी, जानिए इसके हानिकारक परिणाम 

Post a Comment

أحدث أقدم