ये 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियां आपस में बन गईं एक-दूसरे की दुश्मन!

बॉलीवुड में कौन कब किसी का दुश्मन बन जाए, कहा नहीं जा सकता। फायदों की दुनिया में दुश्मन भी अक्सर सोच-समझकर बनाए जाते हैं। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड में भी देखने को मिलता है। बात करें बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तो बहुत कम अभिनेत्रियां ही ऐसी हैं जिनकी आपस में बनती है। आइए, जानते हैं बॉलीवुड अभिनेत्रियों की ऐसी ही दुश्मनी के बारे में......

ईशा देओल-अमृता राव


ईशा और अमृता की लड़ाई बहुत पुरानी है। दोनों फिल्म ‘प्यारे मोहन’ में काम कर रही थी। इस बीच दोनों की अच्छी दोस्ती भी हो गई थी लेकिन इन रील लाइफ बहनों में बात इतनी बिगड़ गई कि एक्ट्रेस ईशा ने उन्हें एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इस थप्पड़ की वजह थी कि अमृता ने उन्हें गाली दी थी जो उनसे सहन नहीं हुआ।

दीपिका - कैटरीना


ऐसा कहा जाता है कि एक समय था जब ये दोनों अच्छी दोस्त हुआ करती थी लेकिन दोनों की रणबीर कपूर से नजदीकियों के चलते इनके रिश्ते में दरार आ गई। दीपिका अपने और रणबीर के ब्रेकअप की वजह कैटरीना को मानती है। माना जाता है कि कैटरीना दीपिका और रणबीर के रिश्ते को जानती थी लेकिन फिर भी उन्होंने रणबीर को डेट किया।

रानी मुखर्जी-ऐश्वर्या राय


रानी और ऐश्वर्या अच्छी दोस्त हुआ करती थीं। दोनों को कई पब्लिक इवेंट पर भी साथ देखा जाता था लेकिन दोनों के रिश्ते तब बिगड़ गए जब रानी ने उन्हें बिना बताये उनकी ही फिल्म साइन कर ली। दरअसल फिल्म ‘चलते-चलते’ के लिए पहले ऐश का नाम फाइनल हुआ था, लेकिन उस दौरान ऐश्वर्या और सलमान रिश्ते में हुआ करते थे, जिसकी वजह से निर्देशक ने ऐश को फिल्म से हटाकर रानी को साइन कर लिया था।

करीना कपूर -प्रियंका चोपड़ा


कभी दोनों पक्की दोस्त हुआ करती थीं लेकिन फिल्मों को लेकर दोनों में जुबानी जंग छिड़ गई। दोनों फिल्म ऐतराज में साथ काम कर चुकी हैं। माना जाता है इस फिल्म में प्रियंका की एक्टिंग की बहुत तारीफ हुई थी और करीना को उतना क्रेडिट नहीं मिल पाया था। तब से लेकर आज दोनों के बीच रिश्ते सामान्य नहीं हो सके हैं।

राखी सावंत-सनी लियोन


बात तब से शुरू हुई जब किसी ने राखी की तुलना सनी लियोन से करनी शुरू कर दी। इसके बाद राखी को किसी पॉर्न स्टार का बॉलीवुड फिल्मों में काम करना कुछ हजम नहीं हुआ। एक इंवेट में दोनों को साथ बुलाया गया था लेकिन सनी और राखी ने एक-दूसरे का नाम सुनकर आने से साफ मना कर दिया।

Post a Comment

أحدث أقدم