1. अदरक
अदरक से रक्त वाहिकाओं में आने वाली सूजन कम होती है। सिर दर्द की समस्यां होने पर अदरक खाने से काफी फायदा मिलता है। नींबू और अदरक के रस को एकसमान मात्रा में मिलाएं और इसका सेवन करें। इसकी जगह आप अदरक के फ्लेवर वाली कैंडी भी खा सकते हैं। अदरक को पानी में खूब उबालें और इसका सेवन करें। ऐसा करने से भी आपको सिर दर्द में लाभ मिलेगा।
2. दालचीनी
सिर दर्द में दालचीनी का उपयोग भी काफी फायदेमंद रहता है। दालचीनी को पीसकर इसका पाउडर बना लें। अब इसमें थोड़ा पानी मिलाएं। ऐसा करने से एक गाढ़ा पेस्ट बन जाएगा। अब इस पेस्ट को अपने सिर पर लगाएं और आधे घंटे के लिए लेट जाएं। जब समय पूरा हो जाए तो गुनगुने पानी से सिर धो लें।
3. लौंग
लौंग में भी सिर दर्द को दूर करने के गुण विद्यमान है। एक साफ़ कपड़ें में कुछ लौंग तोड़कर डाल लें। अब कुछ समय तक इसे सूंघते रहे। थोड़ी देर में सिर दर्द से आराम मिल जाएगा।




إرسال تعليق