आपने देखे होंगे ईंट,पत्थर और लकड़ी के घर लेकिन अपने कभी प्लास्टिक के घर नहीं देखें होंगे। और अगर आपसे पुछा भी जाये तो शायद आपका जवाब नहीं होगा। पनामा देश में बहुत जल्द ही ऐसे घर देखने को मिलेंगे जो प्लास्टिक कीे बोतलों से बने हुए होंगे। हमें हमेशा से बताया गया है कि प्लास्टिक की बोतल पर्यावरण के लिए नुकसानदेह है। हम इन्हें जला भी नहीं सकते हैं क्योंकि इससे वायू प्रदूषण होगा।
इन्हें दोबारा रिसाइकिल भी नहीं किया जा सकता है। और फिर इन्हें कबाड़ में अक्सर फेंक दिया जाता है। पनामा में 83 एकड़ जमीन में इस गांव को बनाया जायेगा। इसलिए पनामा में एक ऐसे गांव को बनाया जा रहा है जहां सभी घर प्लास्टिक की बोतलों से बने होंगे। यहां के लोगों ने प्लास्टिक की बोतलों को रिसाइकिल करने का यह नायाब तरीका खोज निकाला है।
इस घर की खासियत यह है कि इसमे एसी की कोई जरूरत नहीं होगी। प्लास्टिक की बोतलों से बनी घर का तापमान ईंट और पत्थर से बने घर के अपेक्षा काफी कम होगा। घर बनाने वालों का यह भी दावा है कि घर की मजबूती के साथ भी काेई समझौता नहीं किया जायेगा। एक घर को बनाने के लिए 14000 प्लास्टिक कीे बोतलों का इस्तेमाल होगा। इस गांव में 120 घर बनाये जायेंगे। और इसके अलावा इसमे सामुदायिक केंद्र और गार्डन भी बनाया जायेगा।



إرسال تعليق