हाल ही में रजनीकांत ने भी ये फिल्म देखी और वो खुद को इस फिल्म की तारीफ करने से नहीं रोक पाए। उन्होंने 'बाहुबली 2' और इसके निर्देशक एस एस राजामौली को लेकर बहुत बड़ी बात कह दी। उन्होंने ट्वीट किया 'बाहुबली 2' भारतीय सिनेमा का गौरव है। भगवान के पुत्र एस एस राजामौली और उनकी टीम को मेरा सलाम।
बता दें कि रजनीकांत का ऐसा रिएक्शन देख राजामौली फूले नहीं समाए। उन्हें लगा जैसे खुद भगवान ने अपना आशीर्वाद दिया हो। राजामौली ने भी ट्वीट करके रजनीकांत का शुक्रिया अदा किया। राजामौली ने लिखा- THALAIVAAAA... Feeling like god himself blessed us... our team is on cloud9... Anything couldn't be bigger...।
'बाहुबली 2' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने रिलीज होते ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म ने अभी तक 16 रिकॉर्ड कायम बना दिए हैं और लिस्ट काफी लंबी है। बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक, ‘बाहुबली 2’ करीब 222 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म की पहले दिन की कमाई ही 121 करोड़ रुपए रही।



إرسال تعليق