भारतीय टेलीवजन की दुनिया में पहली बार ऐसा काम करेगी यह एक्ट्रेस!


समय के साथ छोटा पर्दा यानी टीवी की दुनिया भी बोल्‍ड होती जा रही है। फिल्‍मों की तरह अब इसमें भी किसिंग सीन और बिकिनी वाली बालाएं सामान्‍य होने लगी हैं। हालांकि, अभी भी बिकिनी को लेकर टीवी की बहू-बेटियां अपनी निजी जिंदगी तक ही सीमित हैं, लेकिन जल्‍द ही एक ‘बेटी’ इस ओर तथाकथित सीमाओं को तोड़ने वाली है।


टीवी शो ‘बिन कुछ कहे’ की लीड रोल एक्ट्रेस शामता अंचन अब बोल्ड अंदाज में दिखने वाली हैं। खबरों के मुताबिक, वो जल्‍द ही बि‍कि‍नी पहने नजर आएंगी। भारतीय टेलीवजन की दुनिया में ऐसा पहली बार होगा जब किसी शो की लीड एक्ट्रेस बिकि‍नी में नजर आएगी।


सीरियल ‘बिन कुछ कहे’ में शामता लीड रोल प्‍ले कर रही हैं। यह एक जर्नलिस्‍ट का किरदार है, नाम है मायरा कोहली के किरदार में निभा रही हैं। शामता ने स्क्रिप्ट की डिमांड पर इस सीक्वेंस को शूट करने के लिए हां कर दी है। बताया जाता है कि इन दिनों शामता इस शॉट को परफेक्ट बनाने के लिए खूब वर्कआउट कर रही हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم