सलमान खान की फिल्मो को लेकर पाकिस्तान का नया रोना धोना


सलमान खान ईद का चांद हैं। ये ईद पर कई लोगों को तोहफे देते  है वो भी अपनी नई फिल्मो का। ईद बॉक्स ऑफिस के लिहाज़ से बहुत ही शानदार छुट्टी होती है। लेकिन पाकिस्तान में उनकी फिल्में सलमान खान की बदौलत ईद पर रिलीज़ नहीं हो पातीं और अगर हुईं तो कमाई नहीं कर पातीं। और अब पाकिस्तान के फिल्म निर्माताओं ने पाकिस्तान सरकार से ये गुज़ारिश की है कि ईद पर सलमान खान की फिल्म को रिलीज़ होने से रोका जाए। इसलिए इस साल हो सकता है की सलमान खान स्टारर ट्यूबलाइट पाकिस्तान में रिलीज़ नहीं होगी।


सलमान खान की बजरंगी भाईजान,सुलतान दोनों ही फिल्मों से पाकिस्तानी फिल्मों को काफी घाटा हुआ था। बजरंगी भाईजान के समय भी तीन पाकिस्तानी फिल्में रिलीज़ को तैयार थीं पर सलमान खान के कारण उन्हें तारीख बदलनी पड़ी। इस बार तय हो चुका है की पाकिस्तानी फिल्ममेकर इसके विरोध में अपनी फिल्म रिलीज़ नहीं करेंगे। हर साल यही होता है। कि अगर सलमान खान की फिल्म रिलीज़ हुई तो।


सलमान खान का जलवा पाकिस्तान में वैसे भी बॉलीवुड की फिल्मों का जलवा रहता है। जो फिल्में रिलीज़ नहीं होती हैं वो पाइरेसी के ज़रिए बेची जाती हैं। सुलतान पाकिस्तान में 35 करोड़ का बिज़नेस किया है। बॉडीगार्ड सलमान खान और करीना कपूर स्टारर बॉडीगार्ड भी टॉप 10 कमाई वाली फिल्मों में शामिल है 3.8 करोड़ के साथ। सलमान खान चुलबुल पांडे का रोल काफी पसंद आया और फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन था 3.7 करोड़। सलमान खान हमेशा पाकिस्तान में सुपरहिट हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم