बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख इनदिनों अपनी जल्द रिलीज होने वाली फिल्म बैंक चोर के प्रमोशन में लगे हुए हैं।कुछ वक्त पहले फिल्म बैंक चोर का ट्रेलर रिलीज़ किया गया था। इस कॉमेडी ट्रेलर को लोगों ने खूब पसंद किया।
फिल्म के प्रमोशन को देखते हुए बैंक चोर का नया पोस्टर शेयर किया था। इस पोस्टर में रितेश शाहरुख खान की फिल्म रावन वाले अवतार में नजर आ रहे थे। शाहरुख ने रितेश से एक स्पेशल रिक्वेट करते हुए कहा, ‘मैं अपनी फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए यह सूट अफोर्ड नहीं कर सकता देखना भाई अगर तुम्हें अपनी चोरी के दौरान मौका मिले तो मेरे लिए भी एक ले आना।
इस फिल्म में रितेश देशमुख, विवेक ओबरॉय और रिया चक्रवर्ती लीड रोल में हैं। जिसमें रितेश चोर और विवेक सीबीआई ऑफिसर अमज़द खान के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म कॉमेडी से भरपूर हैं। तीन साल बाद विवेक और रितेश एक बार फिर फिल्म बैंक चोर में पुलिस और चोर के किरदार में कॉमेडी करते दिखेंगे।



إرسال تعليق