इन 8 लोगों को दान देने से जिंदगी में आते है मुसीबतो के तूफान!


हमारे प्राचीन ऋषियों ने प्राय: हर शास्त्र में दान की महिमा का वर्णन किया है। जिस प्रकार दान लेने योग्य व्यक्ति होते हैं, उसी प्रकार दान न लेने योग्य लोगों का भी ध्यान रखना चाहिए। ऋषियों का मानना है कि जो मनुष्य दान न लेने योग्य व्यक्ति को दान देता है, वह अनिष्ट को आमंत्रण देता है। जानिए, कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में जिन्हें कभी दान नहीं देना चाहिए....

पढ़े : अपने पर्स में रखे इस पेड़ का पत्ता, खूब टिकेगा पैसा!

1. चोर: ऐसे व्यक्ति को कभी दान नहीं देना चाहिए जो चोर हो, क्योंकि मौका देखकर वह दानदाता के घर में ही सेंध लगा सकता है।

2. मूर्ख: जो व्यक्ति मूर्ख हो, उसे दान देना खतरनाक हो सकता है। संभव है कि वह दान में मिली वस्तु से अपना ही नुकसान कर बैठे।

3. अयोग्य चिकित्सक: जो व्यक्ति ऐसे चिकित्सक को दान देता है जिसमें योग्यता न हो, तो वह किसी के प्राणों पर संकट बन सकता है।

4. दुष्ट: ऐसा मनुष्य जो दुष्ट हो, उसे दिया गया दान स्वयं के लिए अथवा दूसरों के लिए हानिप्रद हो सकता है।

5. जुआरी: अगर कोई व्यक्ति जुआरी को दान देता है तो वह उसे जुए में लगा देगा। इस तरह वह धन अनैतिक कार्य में लगता है।

6. अत्यधिक प्रशंसक: जिस व्यक्ति में अत्यधिक प्रशंसा करने की आदत हो, वह चापलूस हो सकता है। ऐसे व्यक्ति को कभी दान न दें।

7. बंदी: कारागार के बंदी को दिया गया दान भी संकट ला सकता है। इसका उपयोग वह कारागार के नियम तोड़ने में कर सकता है।

8. चाटुकार: जिसे किसी की चाटुकारिता करने का रोग लग गया, वह दान लेने का पात्र नहीं है। ऐसा व्यक्ति कभी हितैषी नहीं हो सकता।

पढ़े : दूसरों की इन चीजों को उधार मांगने से खाली रहती है जेब

Post a Comment

أحدث أقدم