पढ़े : अपने पर्स में रखे इस पेड़ का पत्ता, खूब टिकेगा पैसा!
1. चोर: ऐसे व्यक्ति को कभी दान नहीं देना चाहिए जो चोर हो, क्योंकि मौका देखकर वह दानदाता के घर में ही सेंध लगा सकता है।
2. मूर्ख: जो व्यक्ति मूर्ख हो, उसे दान देना खतरनाक हो सकता है। संभव है कि वह दान में मिली वस्तु से अपना ही नुकसान कर बैठे।
3. अयोग्य चिकित्सक: जो व्यक्ति ऐसे चिकित्सक को दान देता है जिसमें योग्यता न हो, तो वह किसी के प्राणों पर संकट बन सकता है।
4. दुष्ट: ऐसा मनुष्य जो दुष्ट हो, उसे दिया गया दान स्वयं के लिए अथवा दूसरों के लिए हानिप्रद हो सकता है।
5. जुआरी: अगर कोई व्यक्ति जुआरी को दान देता है तो वह उसे जुए में लगा देगा। इस तरह वह धन अनैतिक कार्य में लगता है।
6. अत्यधिक प्रशंसक: जिस व्यक्ति में अत्यधिक प्रशंसा करने की आदत हो, वह चापलूस हो सकता है। ऐसे व्यक्ति को कभी दान न दें।
7. बंदी: कारागार के बंदी को दिया गया दान भी संकट ला सकता है। इसका उपयोग वह कारागार के नियम तोड़ने में कर सकता है।
8. चाटुकार: जिसे किसी की चाटुकारिता करने का रोग लग गया, वह दान लेने का पात्र नहीं है। ऐसा व्यक्ति कभी हितैषी नहीं हो सकता।
पढ़े : दूसरों की इन चीजों को उधार मांगने से खाली रहती है जेब

एक टिप्पणी भेजें