छोटी सी उम्र में किताबे पढ़ने का रिकॉर्ड बनाया इस बच्ची ने!


जानकर आपको आपने कानों पर विश्वास नहीं होगा कि इस चार साल की लड़की के बारे में ऐसा भी हो सकता है। यह हैरान कर देने वाला सच विचित्र है लेकिन सच है। यही वजह हैं कि डालिया को दुनिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी ‘यूएस लाइब्रेरी आॅफ काॅग्रेस ’ में एक दिन के लिए लाइब्रेरियन बना दिया गया। चार साल की उम्र में ही डालिया 1000  से ज्यादा किताबें पढ़ चुकी हैं। चार साल की डालिया अराना जार्जिया की रहने वाली है। वहां की लाइब्रेरियन कार्ला हेडन के साथ डालिया ने एक दिन का कार्य भार संभाला ।


 इसके अलावा डालिया ने लाइब्रेरी में व्हाइटबोर्ड लगाने का भी सुझाव दिया। जिससे बच्चे यहां पर लिखने का अभ्यास भी कर सके। कार्ला ने डालिया के साथ अपनी फोटो को ट्वीट करके लिखा ‘ एक दिन की लाइब्रेरियन डालिया के साथ काम करना मजेदार रहा। ’उसने अभी से ही 1000 से अधिक किताबें पढ़ ली है। कार्ला और डालिया के मीटिंग्स के बाद दोनों लाइब्रेरी के स्टाफ से मिले और लाइब्रेरी को जायजा लिया।


डालिया नें पहली किताब अपने 2 साल के उम्र में ही पढ़ ली थी। ऐसा देखकर उनकी मां ने उसका एडमिशन ऐसे प्रोग्राम में करवा दिया जहां बच्चो को किताबे पढ़ने के लिउ प्रोत्साहित करते है। डालिया की मां ने ‘लाइब्रेरी आॅफ कांग्रेस ’ को डालिया के बारे में लिखा तो लाइब्रेरी नें डालिया के पूरे परिवार को लाब्रेरी बुला कर डालिया को एक दिन का लाइब्रेरियन बने का प्रस्ताव दिया। इसके साथ साथ ही कितनी किताबे पढी हैं एक स्टूडेंट ने इसका रिकार्ड भी रखा जाता है।  

Post a Comment

और नया पुराने