- लाइट जलाकर सोने से महिलाओं को हो सकती हैं यह जानलेवा बीमारी!
1. खाना हज्म हो जाये इसके लिये मुनासिब ये है कि बायीं करवट सोया जाये ताकि लीवर और हाजमे के सिस्टम पर कोई दबाव न पड़े और वह अपना काम आसानी से कर ले।
2. हमारे शरीर से गंदगी निकालने का सबसे ज्यादा कार्य लीवर और किडनियों का ही है। इसलिये सोते समय इन पर ज्यादा प्रेशर नहीं डालना चाहिए।
3. जिन लोगों का हाज्मा गड़बड़ रहता है और बदहजमी की शिकायत रहती है, उन्हें डाक्टर बायीं करवट लेटने की सलाह देते हैं।
4. बाएं ओर सोने की वजह से ग्रेविटी, भोजन को छोटी आंत से बड़ी आंत तक आराम से पहुंचाने में मदद करती है। इस वजह से सुबह के समय आपका पेट आराम से साफ होगा।
5. बाएं करवट सोने से दिल पर जोर कम पड़ता है क्योंकि उस समय दिल तक खून की सपलाई काफी अच्छी मात्रा मे हो रही होती है। अब अगर दिल स्वस्थ रहेगा तो खून व आक्सीजन की सप्लाई आसानी से शरीर और दिमाग तक भी पहुंचेगा।
6. इस पोजीशन में सोने पर जो पेट का एसिड होता है, वह ऊपर की जगह नीचे की ओर ही जाता है, जिससे एसिडिटी और सीने की जलन नहीं होती।
7. हम सभी जानते हैं कि लीवर बाइल जूस निकालता है और गॉल ब्लैडर अच्छी पाचन क्रिया के लिये जिम्मेदार है। बाएं ओर करवट कर के सोने से ये दोनों ही अपने काम ठीक प्रकार से करते हैं। साथ ही लीवर में फैट जमा नहीं हो पाता।
- खूबसूरत दिखने के चक्कर में पहनती हैं ये 5 चीजें तो हो जाए सावधान!

एक टिप्पणी भेजें