- लाइट जलाकर सोने से महिलाओं को हो सकती हैं यह जानलेवा बीमारी!
1. टाइट जींस
फिटिंग और टाइट जींस दिखने में काफी अच्छी लगती है। इसमें पैरों और कमर की शेप उभर कर आती है। लेकिन टाइट जींस पहनने से काफी नुकसान पहुंचता है। इससे आपकी कमर पर दबाव बनाता है जिससे पैरों के तरफ जाने वाला खून का बहाव रुक जाता है। जिसके कारण पैरों में सूजन और पैरों की सुन्न पड़ने की समस्या होती है।
2. ब्रा की स्ट्रेप
ब्रा आपके शरीर के सबसे डेलीकेट पार्ट का ख्याल रखता है। ऐसे में खराब क्वालिटी की ब्रा या ढीली-ढाली ब्रा आपके ब्रेस्ट के साथ आफके स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा सकती है। ब्रा से संबंधित समस्या इसके स्ट्रेप को लेकर आती है। आपके ब्रा की खराब फिटिंग वाली स्ट्रेप या बहुत ही अधिक फीटिंग वाली स्ट्रेप कंधे की स्किन को नुकसान पहुंचा देती है।
3. मोजे से हो जाती इंडेंट
मोजों से एक नुकसान है। इससे त्वचा में निशान पड़ जाते हैं। इन निशानों को उन्हें इंडेंट कहते हैं। बहुत अधिक टाइट या फिटिंग मोज़े पहनने से उस जगह का ब्लड सर्कुलेशन रुक जाता है। जिससे पैरों में सुन्न पड़ने की समस्या हो जाती है। इसलिए फिटिंग मोजे कभी भी नहीं पहनें। फिटिंग या टाइट मोजे से बचने के लिए या पैरों की समस्या है तो डायबिटीक मोज़े पहनें, इनके धागे धीले होते हैं।
4. हाई हील और सैंडल स्ट्रैप
हाई हील के नुकासन हर किसी को पता हैं लेकिन बिना पहनें रहें कैसे। अच्छा जो लगता है। लेकिन नुकसान केवल हाई हील से हो जरूरी नहीं। कई बार सैंडल के स्ट्रैप भी नुकसान पहुंचा देते हैं। ऐसे में अगर आप हाई हील की जगह फैशनेबल और ट्रेंडी सैंडल पहनती हैं और उनकी स्ट्रैप टाइट है तो वो आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है। इनसे आपके पैरों में छाले हो सकते हैं।
5. टाइट शेप वियर
खुद के फिगर को शेप देने के लिए औऱ कपड़े में पूरी तरह से फिगर का शेप आए इस कारण लड़कियां टाइट शेप वियर पहनती हैं। टाइट शेप वियर फिगर को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। ये शरीर के मसल्स पर प्रेशर बनाते हैं जिससे शरीर में दर्द की समस्या पैदा होती है। इन्हें रोजाना ना पहनें। इन्हें कुछ खास मौकों पर ही पहनें।
- पीरियड्स के दौरान ब्लड का अलग रंग करता है किसी बड़ी बीमारी की ओर संकेत






إرسال تعليق