1. आधी रात को कॉल करना :- आधी रात को जब लड़की तरफ से अचानक फोन बजे और उठाते ही आई लव यू, आई मिस यू जैसे प्यारे प्यारे वर्ड्स सुनने को मिलें तो पुरुषों का दिल खुशी से झूम उठता है।
2. टेस्टी खाने के साथ खूबसूरत सी मुस्कान :- ऑफिस से थके हारे आने के बाद पर जब आपको डिनर में टेस्टी खाने के साथ खूबसूरत सी स्माइल मिलती है तो आपकी सारी थकान अपने आप ही खत्म हो जाती है।
3.बातों को ध्यान से सुनना :- यह खूबी बहुत कम महिलाओं में पाई जाती है लेकिन जब अपने पार्टनर के हाथों में हाथ डालकर खामोश होकर ध्यान से उनकी बात सुनती हैं तो उन्हें बहुत अच्छा लगता है। महिलाओं की ऎसी ही हरकतें रिलेशनशिप को मजबूत बनाती हैं।
4. केयरिंग :- जब प्यार से महिलाएं, पुरूषों का सिर अपने गोद में रखते हुए अपने कोमल हाथों से सिर की मसाज करती हैं तो फील गुड फैक्टर आता है जो सारी थकान, चिंता को चुटकी बजाते ही दूर करने का हौसला देता है।
5. अचानक से गले लगाना :- जब पुरुष बहुत ज्यादा परेशान हो और अपनी बात खुलकर नहीं कह पा रहेहों तो उस वक्त उन्हें पत्नी या गर्लफ्रैंड का प्यार से गले लगाना बहुत ही अच्छा लगता है और राहत पहुंचाता है। ऐसे मूवमेंट्स बहुत अच्छे लगते हैं जो रिलेशनशिप के बीच प्यार और अपनेपन को बनाए रखते हैं।

إرسال تعليق