साप्ताहिक राशिफल: 23 अप्रैल – 30 अप्रैल, जानिए क्या लिखा है इस सप्तहा आपके भाग्य में?


मेष (Aries) राशि :- इस सप्ताह सितारे आपके साथ हैं, कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही ख़र्च में वृद्धि की संभावना है। छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव आएंगे। जमीन-जायदाद के संबंध में आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यह सप्ताह छात्रों के लिए बेहतरीन होगा, कम मेहनत से भी अधिक परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी से अनबन संभावित है, रिश्ते सुलझाने और पुराने दिनों का फ़िर से आनंद लेने का ये अच्छा मौका होगा, ग़ुस्से पर क़ाबू रखें। इस सप्ताह अविवाहितों के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं। माता जी की सेहत में गिरावट आ सकती है। वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें।

वृषभ (Taurus) राशि :- इस सप्ताह आपकी आय में इजाफा होगा, पैसों का आगमन तो होगा ही, परंतु खर्चा बढ़ेगा। कारोबारियों को नए अवसर प्राप्त होंगे। इस हफ्ते जॉब चेंज करने का प्रयास न करें, नौकरी में स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आर्थिक मुद्दों को लेकर की गई यात्रा सफल होगी। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए समय अनुकूल है। दांपत्य जीवन में संदेह के शिकार हो सकते हैं। बंधुजनों और मित्रों से विवाद होने की संभावना है। पुरानी बीमारी इस सप्ताह आपको परेशान कर सकती है। घरेलू जीवन में संतोष की कमी देखी जा सकती है। जीवन साथी एवं माता जी की सेहत का भी ख़्याल रखें। वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें।

मिथुन (Gemini) राशि :- यह सप्ताह शेयर बाजार आपको मुनाफा दे सकता है। कारोबार में भी इज़ाफा होगा। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें, बोलने से पहले अपने शब्दों पर ध्यान रखें। जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव नज़र आएगा, हालांकि विदेश व्यापार से लाभ होने के आसार हैं। यह सप्ताह छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है, एकाग्रता बनाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य में गिरावट देखी जा सकती है। जीवनसाथी संग रोमांस का आनंद मिलेगा, आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। घर-परिवार पर भी ध्यान दें, सामाजिक जीवन का पूरा आनंद लेंगे। लोगों से आपका मेल जोल बढ़ेगा।

कर्क (Cancer) राशि :- इस  सप्ताह किस्मत आपके साथ है। कार्यक्षेत्र में लाभ होने से आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में भी इजाफा होगा। शेयर बाजार आपको मुनाफा दे सकता है। खुशी तथा उत्साह की भावना आपके मन में रहेगी। समाज में आपका सम्मान व रुतबा बढ़ेगा। प्रॉपर्टी या मनोरंजन के संदर्भ में यात्रा करने के योग बने हैं। इस सप्ताह विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह उम्दा है। हालांकि, कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में कुछ तनातनी देखने को मिल सकती है। परिवार में भी सब सामान्य होगा। आपका प्लान अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमने का बन सकता है। आपकी अपनी सेहत भी दुरुस्त रहेगी परन्तु जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट देखी जा सकती है।

सिंह (Leo) राशि :- इस सप्ताह आपकी आय में इज़ाफ़ा संभव है। अप्रत्याशित धन लाभ के भी योग हैं। व्‍यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है। इस सप्ताह छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है, एकाग्रता बनाए रखें, विद्यार्थी अपने अच्छे रिजल्ट की आशा कर सकते हैं। इस सप्ताह आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। घर में किसी से अनबन हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें। किसी पुराने दोस्‍त से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।

कन्या (Virgo) राशि :- इस सप्ताह सुरु में सितारे आपके साथ नहीं हैं, परन्तु सप्ताह का अंत आपके लिए अच्छा है। वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें। आपकी जेब से पैसा का प्रवाह अधिक हो सकता है, ध्यान से पैसे ख़र्च करें। सप्ताह के मध्य में अचानक काम का बोझ आपके ऊपर आ सकता है। छात्रों को इस सप्ताह आसानी से सफलता प्राप्त होगी, जो विद्यार्थी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अपने लक्ष्य पर ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत है। लव रिलेशन के लिए यह सप्ताह शानदार है, वैवाहिक जीवन में प्रेम की बारिश होगी। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

तुला (Libra) राशि :- इस  सप्ताह आप पर काम का बोझ अधिक है, आपको आगे बढ़ने के लिए कई अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक मुद्दों को लेकर की गई यात्रा सफल होगी। ख़र्च में बढ़ोतरी होगी। करियर की दिशा में आप अग्रसर होंगे, नई जॉब का ऑफर आ सकता है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। कम मेहनत से भी अधिक परिणाम मिलेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ आपके रिश्‍ते और मधुर होंगे, रोमांस का आनंद मिलेगा और जीवनसाथी संग प्रगाढ़ता बढ़ेगी। घरेलू जीवन आपके लिए संतोषजनक रहेगा, पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की भी संभावना है। स्वम का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio) राशि के:- इस  हफ्ते भाग्‍य आपके साथ है। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। व्‍यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। आय में वृद्धि होगी। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को मंज़िल मिलेगी। शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है। छात्रों को इस सप्ताह मेहनत करने के लिए तैयार रहना होगा। सफलता पाने के लिए छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। जीवनसाथी से प्रेम की मधुरता बढ़ेगी, कहीं घूमने जा सकते हैं। इस सप्ताह अविवाहितों के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं। माता-पिता या किसी बड़े से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर बेपरवाह ना बनें।

धनु (Sagittarius) :- इस सप्ताह सितारे आपके साथ हैं, कार्य क्षेत्र में आप उम्दा प्रदर्शन करेंगे। कारोबार में भी इज़ाफा होगा, शेयर बाजार में निवेश आपको मुनाफा दे सकता है। यदि आप जॉब तलाश रहे है तो आपको नई नौकरी का ऑफ़र मिल सकता है। यह सप्ताह विद्यार्थियों के लिए शुभ है, परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। निजी संबंधों में मधुरता रहेगी, आप रोमांटिक मूड में रहेंगे; लव लाइफ में इस सप्ताह, पैदा हुए मतभेद सुलझ सकते हैं। पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा हलाकि घर में भाई-बहन के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर बेपरवाह ना बनें।

मकर (Capricon) :- इस सप्ताह भाग्‍य आपके साथ है, कार्यक्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे, व्‍यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ रहेगा। जॉब की तलाश वालो को इस सप्ताह किसी नई जॉब का ऑफर आ सकता है। यह सप्ताह विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा, कम मेहनत से भी अधिक परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ रोमांस से भरपूर रहेगी, लाइफ पार्टनर के साथ आपके रिश्‍ते और मधुर होंगे, परिवार में भी सभी आपका सहयोग देंगे। अपने और जीवन साथी की सेहत का ख़्याल रखें। आध्यात्मिक की तरफ झुकाव बढेगा।

कुंभ (Aquarius) राशि :- यह सप्ताह समय अच्छा है, इसलिए आप आर्थिक पक्ष से संबंधित फ़ैसलों को ले सकते हैं। समय शेयर या नई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए शुभ है। कार्य से संबंधित आप कोई यात्रा कर सकते हैं जिससे आपको अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। छात्रों को इस सप्ताह आसानी से सफलता प्राप्त होगी, प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए समय अनुकूल है, परीक्षा के नतीजे आपके पक्ष में ही होंगे। है। इस सप्ताह आप रोमांटिक मूड में रहेंगे, जीवनसाथी से मधुरता रहेगी, अविवाहितों के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं। परिवार में भी सभी आपका सहयोग देंगे। पुरानी बीमारी इस सप्ताह आपको परेशान कर सकती है, परिवार में  माता जी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

मीन (Pisces) राशि :- इस सप्ताह समय आपके अनुकूल है, कार्य क्षेत्र में आप मेहनत करने से नहीं चूकेंगे, आमदनी में वृद्धि हो सकती है। छोटी यात्रा पर जाने के योग हैं, आर्थिक मुद्दों को लेकर की गई यात्रा सफल होगी। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को मंज़िल मिलेगी, शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है। छात्रों को इस सप्ताह परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। लाइफ पार्टनर के साथ आपके रिश्‍ते और मधुर होंगे, आप रोमांटिक होंगे। परिवार में भी सब सामान्य होगा। नींद न आने की समस्या आपको परेशान कर सकती है, अपनी सेहत का पूरा ख़्याल रखें।

Post a Comment

أحدث أقدم