गंगाजल का यह उपाय लाता है घर में सुख-समृद्धि


गंगाजल को इस धरती पर सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है, इसीलिए हम आपको बता रहें हैं इससे जुड़ा एक ऐसा उपाय जो आपके घर में न सिर्फ सुख-समृद्धि लाएगा, बल्कि आपके घर में कभी पैसे की कमी भी नहीं होने देगा। आज जो उपाय हम आपको बता रहें हैं उसको करने पर आपके घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहेगी तथा सभी प्रकार के वास्तु दोष खत्म हो जाएंगे।

सबसे पहले तो आप अपने घर में गंगाजल को रखना शुरू कर दें। आज बहुत से लोगों के घर में गंगाजल नहीं रहता है ऐसे में आप अपने घर में गंगाजल को जरूर रखें, क्योंकि जिस घर में गंगाजल रहता है वहां सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है तथा गंगाजल आपके जीवन की निजी परेशानियों एवं सभी वास्तु दोषों को भी खत्म करता है।

आपके सिर पर लोगों का कर्ज हो गया हो या आपके घर में कई परेशानियां आ गई हों तो आप उत्तर पूर्व दिशा में पीतल के लोटे में गंगाजल को भर कर रख दें और रोज इसको बदलते रहें। ऐसा करने पर आपके घर की सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी तथा आपके ऊपर से सभी कर्ज भी उतर जाएंगे। यदि आप मंदिर जा सकते हैं तो आप भगवान शिव का अभिषेक गंगाजल तथा बेलपत्र के साथ करें, ऐसा करने पर आपके जीवन की सभी समस्याएं धीरे-धीरे खत्म हो जाती है।

Post a Comment

أحدث أقدم