अपनी गर्लफ्रेंड को घर बुलाने से पहले कर लेनी चाहिए ये तैयारियां?


आज के युग में यूँ तो ज्यादातर प्रेम विवाह ही होते हैं। कभी कॉलेज में तो कभी ऑफिस में कोई न कोई ऐसी लड़की आपसे ज़रूर टकरा गयी होगी जिससे आपको प्रेम हुआ होगा या फिर किसी लड़की को आपसे प्यार हो गया होगा। लेकिन इसके बाद क्या? इसके बाद आप उन्हें अपने घर ले जाते हैं, माँ-बाप से मिलवाने या वो घर दिखाने जहां उन्हें शादी के बाद रहना है। लेकिन क्या आपने वो तैयारियां की हैं जो एक गर्लफ्रेंड को घर ले जाने से पहले करनी चाहिए। कोई नहीं आज हम आपको बताते हैं कैसी तैयारियां करनी चाहिए......

➺ अपनी गर्लफ्रेंड के सामने अपनी छवि उभारने के लिए अपने घर को साफ़ सुथरा रखने के अलावा यदि कोई पिछली प्रेमिका है, तो उसकी तस्वीरों को हटाना न भूलें। यह तस्वीरें आपको अपनी गर्लफ्रेंड के नज़दीक लाने के बजाय उससे दूर कर देंगी।

➺ अक्सर लड़कों के कंप्यूटर या लैपटॉप में कुछ निजी चीज़ें या तस्वीरें होती हैं।  अपनी प्रेमिका को घर लाने से पहले यह अवश्य देख लें कि कहीं आपके कंप्यूटर में कोई आपत्तिजनक चीज़ तो नहीं जो आपके रिश्ते पर नकारात्मक प्रभाव डाले।

➺ यूँ तो सिगरेट और शराब स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। यदि आप किसी से बेहद प्यार करते हैं तो उसके लिए आपको इन चीज़ों को धीरे-धीरे त्याग देना चाहिए। लेकिन अभी के लिए अपनी प्रेमिका के आने से पहले सिगरेट शराब जैसी चीज़ों को घर से हटा दें।

➺ लडकियां घर को संवार कर रखती हैं और लड़के अक्सर चीज़ों को यहाँ-वहाँ फेंक देते हैं। आप अपनी गर्लफ्रेंड पर अपनी अच्छी छवि छोड़ने के लिए अपने घर और वार्डरॉब को सहेज कर रखें।

➺ गर्लफ्रेंड के घर आने से पहले बाथरूम व किचन को भी साफ़ रखें। साथ ही किचन में कुछ अच्छा पका कर आप अपनी प्रेमिका के दिल में अपनी अच्छी जगह बना सकते हैं।

➺ इन सबसे अधिक ज़रूरी चीज़ यह है कि आप उसे अपने घर बुलाकर किसी मेहमान की तरह नहीं, अपितु अपने घर के सदस्य की तरह ही उससे बर्ताव करें।

➺ इसके अतिरिक्त अपनी गर्लफ्रेंड के घर से जाते समय आप उसे कोई छोटा सा सरप्राइज गिफ्ट भी दे सकते हैं। यह कोई ज़रूरी नहीं है, बस इससे आपकी गर्लफ्रेंड को बेहद ख़ुशी मिलेगी और आपके लिए उसके मन में जगह और भी बढ़ जाएगी। 

Post a Comment

أحدث أقدم