इस डॉक्युमेंट्री में एलिजाबेथ से पूछताछ करने वाले पुलिस अफसर मिस्टर रैटनर ने कई बातें बताई। बता दें कि फ्रिट्जल केस का खुलासा अप्रैल 2008 में हुआ था। केस के मुताबिक जोसफ फ्रिटजल ने 24 साल तक एलिजाबेथ के साथ 3 हजार से ज्यादा बार रेप किया था। जिसमें से 1 की मौत जन्म के 3 दिन बाद हो गई थी।इस दौरान एलिजाबेथ ने 7 बच्चों को जन्म दिया।
एलिजाबेथ को पता था की उसकी बात का कोई विश्वास नहीं करेगा। मामला सामने आने के बाद एलिजाबेथ ने पुलिस को सब कुछ बता दिया उसके पिता ने 11 साल की उम्र से ही उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी थी। 18 की होने के बाद एक दिन उसके पिता बहाने से उसे घर के बेसमेंट में ले गए।वहा पर उसे बेहोश कर दिया गया। 24 साल एलिजाबेथ ने इसी सीक्रेट रूम में बिताए जहां जोसफ ने उनके साथ कई बार रेप किया। एलिजाबेथ ने यहीं 7 बच्चों को जन्म दिया। इनमें से एक की मौत जन्म के 3 दिन बाद ही हो गई थी। बाकी के 3 बच्चों को जोसफ ने अपनी बीवी के साथ मिलकर पाला। यानी एलिजाबेथ की मां को इस बात की जानकारी नहीं थी की की उसका पिता ही 24 सालों तक रेप करता रहा। उसके घर के बेसमेंट में ही उसकी बच्ची के साथ।
जोसफ ने अपने घर के नीचे ही सीक्रेट रूम बना रखा था। जिसके अंदर सीक्रेट दरवाजे से एंट्री पॉसिबल थी। जोसफ ने किसी को भी वहां जाने से मना कर रखा था। वो सभी को ये कहता कि वहां वो अपना काम करने जाता है। इसलिए कोई उसे डिस्टर्ब ना करे। पुलिस ने जोसफ को अरेस्ट कर लिया। ऑस्ट्रिया में चले ट्रायल्स के बाद 2009 में जोसफ को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। डॉक्युमेंट्री में मिस्टर रैटनर ने बताया कि अब 82 साल के हो चुके जोसफ को विश्वास है कि वो एक दिन जेल से बाहर आएगा।



إرسال تعليق