हॉलीवुड की खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, फिल्म का नाम पहले ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन : डेड मेन टेल नो टेल्स’ रखा गया था, जिसे भारत समेत पूरे एशिया, रूस और यूरोप के लिए बदलकर ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन : सलाजार्स रीवेंज’ कर दिया गया है। केवल अमेरिका में इस फिल्म को इसके मूल नाम के साथ जाना जाएगा।
पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन श्रृंखला की पांचवी फिल्म के प्रमुख कलाकारों में केविन आर. मैकनेली, गोलशिफ्तेह फरहानी, डेविड वेनहम, स्टीफन ग्राहम और जियोफ्रे रश शामिल हैं। जोआकिम रनिंग और एस्पेन सैंडबर्ग द्वारा संयुक्त रूप से निर्देशित यह फिल्म भारत में 26 मई को रिलीज की जाएगी।



إرسال تعليق