रिपोर्ट के मुताबिक़ अक्षय कुमार का कॉमेडी शो कॉमेडी का महागुरु स्टार प्लस चैनल पर प्रासारित किया जाएगा। उसी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इसी शो में ‘अक्की’ के साथ काम करने के लिए कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को भी ऑफर किया गया था। लेकिन उन्होंने शो में आने से इन्कार कर दिया। लेकिन ‘अक्की’ के शो पर कृष्णा अभिषेक और भारती आ सकते हैं। दोनों को ऑफर पसंद आने की बात कही गई है और दोनों जल्द शो साइन करने की उम्मीद भी जताई जा रही है। ‘अक्की’ का यह शो स्टैंडअप कॉमेडी पर आधारित होगा।
‘अक्की’ के शो में सुनील के ना आने की वजह बताई जा रही है सुनील ख़ुद का शो लॉन्च करने जा रहे हैं। सुनील का शो भी सेलिब्रिटी शो होगा लेकिन कपिल के शो जैसा नहीं होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील के शो में अली असगर, चंदू चायवाला और सुगंधा मिश्रा शामिल हो सकते हैं। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की ख़बर के अनुसार सुनील के शो मेकर्स की सोनी टीवी से बात चल रही है। लेकिन हो सकता है कि शो दूसरे चैनल पर भी प्रासारित किया जाए।



إرسال تعليق