एक जमाने में इस एक्ट्रेस के हुस्न के दीवाने थे लोग वो अब दिखती हैं ऐसी


समय बदल जाता है, समय के साथ इंसान भी बदल जाते हैं ऐसे ही बदलाव कि कहानी लेकर आये हैं आज हम आपके लिए। 'खून भरी मांग' जैसी फिल्मों में बोल्ड किरदार निभाने वाली मॉडल और एक्ट्रेस सोनू वालिया 53 साल की हो चुकी हैं ।


सोनू वालिया ने 30 से भी ज़्यादा फिल्मों में काम किया।  हाल ही में सोनू ने फेसबुक पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें सोनू वालिया अलग अवतार में दिख रही हैं। सोनू वालिया जर्नलिज्म की भी स्टूडेंट रह चुकी हैं, साथ ही सोनू नें साइकोलॉजी में भी डिग्री हासिल की है।


पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग के क्षेत्र में कदम रखा था। सोनू ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 1985 में उनके सपनों को एक नई उड़ान मिली जब उन्होंने मिस इंडिया का खिताब जीता। जूही चावला ने कॉम्पीटिशन जीतने पर उन्हें क्राउन पहनाया, जो उनसे पहले मिस इंडिया थी।


'खून भरी मांग' उनकी पहली फिल्म थी। इस फिल्म से उन्हें काफी सुर्खियां मिली। सोनू को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला। सोनू वालिया कभी लीड एक्ट्रेस के तौर पर सफल नहीं हो पाई। सोनू ने बड़े पर्दे की फिल्मों के साथ-साथ छोटे पर्दे पर भी काम किया।


कभी वो भी दिन आये जब उन्होंने बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम करना शुरू कर दिया था। ऐसा करने से उनके काम की काफी आलोचन हुई। ऐसे में सोनू ने इंडस्ट्री को छोड़, शादी करने का मन बना लिया। सोनू वालिया ने NRI सूर्य प्रकाश से शादी कर फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहा। 

Post a Comment

أحدث أقدم