जॉन सीना ने बीच रिंग में ऐसा किया काम, जो आज तक किसी ने नहीं किया


WWE सुपरस्टार जॉन सीना ने रेसलमेनिया 33 के दौरान रिंग में ही अपनी गर्लफ्रैंड निकी बेला को प्रपोज कर सभी को चौंका दिया। मैच खत्म होते ही सीना ने निकी को बीच रिंग में भरी आंखों से प्रपोज किया और अंगूठी पहनाई।

रविवार को रेसलमेनिया 33 के दौरान जॉन सीना और निकी बेला का मुकाबला मिज़ और मरीस के साथ था। जॉन और निकी की जोड़ी ने मात्र 5 मिनट में ही दोनों को पटखनी देकर मैच अपने नाम किया. लेकिन उसके बाद जो हुआ वह देखने लायक था।


मैच खत्म होने के बाद जॉन सीना ने बीच रिंग में ही निकी को प्रपोज़ किया, इस दौरान सीना की मां भी वहां मौजूद थी. काफी लंबे समय से चल रहे इन दिनों के अफेयर पर अब शादी की मुहर लग गई है, लेकिन अभी तारीख तय नहीं हुई है।

Post a Comment

أحدث أقدم