5 अप्रैल से आईपीएल का दसवा सीजन शुरु होने वाला है। अगले कुछ दिनों तक लोग पूरी तरह से आईपीएल के खुमार में डूबे रहेंगें। आईपीएल में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होता है। उन्हें चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिलते हैं। गेंदबाजों के लिए विस्फोटक बल्लेबाजों के सामने बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल हो जाता है। उनका इकॉनामी रेट काफी ज्यादा हो जाता है। लेकिन कुछ गेंदबाज ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने इस फटाफट क्रिकेट में भी काफी किफायती गेंदबाजी की है। इनमें से कुछ खिलाड़ी संन्यास भी ले चुके हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 गेंदबाजों के बारे में जो आईपीएल में सबसे ज्यादा किफायती रहे हैं......
सुनील नरेन :-
आईपीएल में सुनील नरेन 6.17 की इकॉनामी रेट से 85 विकेट चटका चुके हैं। और वो इस लिस्ट में सबसे ऊपर है।
रविचंद्रन अश्विन :-
अश्विन आईपीएल के दूसरे सबसे किफायती गेंदबाज हैं। महज 6.55 की इकॉनामी रेट से वो अब तक 100 विकेट ले चुके हैं।
अनिल कुंबले :-
कुंबले के नाम आईपीएल में 42 मैचों में 45 विकेट हैं। 6.57 रन प्रति ओवर की इकॉनामी रेट रहा है।
लसिथ मलिंगा :-
मलिंगा 2008 से लेकर अब तक आईपीएल में 6.67 की इकॉनामी रेट से 143 विकेट चटका चुके हैं।
मुथैया मुरलीधरन :-
मुथैया मुरलीधरन के आईपीएल आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने कुल 66 मैचों में 63 विकेट चटकाए। इस दौरान उनका इकॉनामी रेट महज 6.67 रहा।






إرسال تعليق