आईपीएल10 की शुरुआत हो गई है। उद्घाटन मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में कई रिकॉर्ड भी बने है रशीद खान आईपीएल में सबसे कम उम्र में विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने है। तो आइये पहले मैच के बारे में कुछ विशेष बाटे बताते है.....
आईपीएल में अपना डेब्यू मैच खेलने वाले खिलाडी - टाइमल मिल्स और अनिकेत चौधरी ने आईपीएल में अपना डेब्यू किया। बेंगलुरु टीम के लिए अनिकेत चौधरी और टाइमल मिल्स पहली बार खेले। जबकि राशिद खान ने हैदराबाद के लिए मैच खेला।
आईपीएल-10 का पहला चौका - आईपीएल 10 का पहला रन निकला वार्नर के बल्ले से, जब उन्होंने मिल्स की गेंद पर चौका लगाया। इसके बाद अनिकेत चौधरी गेंदबाजी करने आए।
आईपीएल-10 की पहली नो बॉल - आईपीएल 10 की पहली नो बॉल अनिकेत चौधरी ने फेंकी अनिकेत की। इस फ्री हिट गेंद पर वॉर्नर ने छक्का लगाया।
आईपीएल-10 का पहला छक्का - आईपीएल 10 का पहला छक्का वॉर्नर ने अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे अनिकेत चौधरी की फ्री हिट गेंद पर जमाया था। वॉर्नर ने मिड विकेट के ऊपर से छक्का लगाया।
आईपीएल-10 का पहला विकेट - आईपीएल 10 का पहला विकेट अनिकेत चौधरी के खाते में गया। अनिकेत की जिस फ्री हिट गेंद पर वॉर्नर ने छक्का लगाया उसके तुरंत बाद उनकी अगली ही गेंद पर वॉर्नर महज 14 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
आईपीएल-10 का पहला कैच - आईपीएल 10 का पहला कैच मनदीप सिंह ने लिया, जब वार्नर सीधे पॉइंट में मनदीप सिंह को अपना कैच थमा बैठे।
आईपीएल-10 का पहला अर्धशतक - आईपीएल 10 का पहला अर्धशतक हैदराबाद के मोइजेस हेनरिक्स ने लगाया।

إرسال تعليق