बॉलीवुड में लगातार बोल्ड फिल्में कर सीरियल किसर नाम से मशहूर हुए इमरान हाशमी अब ऐसा काम करने जा रहे हैं। जिसे जानकर आप जरूर एक्साइटेड हो जाएंगे। बॉलीवुड से मिल रही खबरों के अनुसार इमरान हाशमी और बेबी डॉल सनी लियोनी अब एक साथ नजर आएंगे।
बॉलीवुड खबरों के मुताबिक, इमरान हाशमी और बेबी डॉल सनी लियोनी दोनों एक आइटम नंबर में साथ दिखेंगे। इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म 'बादशाहों' में दोनों एक आइटम नम्बर कर रहे हैं। इस गाने की शूटिंग मुंबई या राजस्थान में होगी। इमरान हाशमी का कहना है, सनी का गानों के साथ रिकॉर्ड काफी अच्छा है। यह सॉन्ग भी अच्छा है और जिस तरह मिलन और कोरियोग्राफर ने इस गाने का कॉन्सेप्ट सोचा है उसे देखकर तो यही लगता है कि यह सॉन्ग हिट साबित होगा।
एक बार फिर अजय देवगन और इमरान हाशमी की जोड़ी 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई' के बाद 'बादशाहों' में बन रही है। इस फिल्म में लोगों के मनोरंजन के सारे एलिमेंट्स मौजूद हैं। यह आइटम सॉन्ग इस फिल्म में जबरदस्त तड़का साबित होगा। जिससे लोगो को काफी उम्मीद है।



إرسال تعليق