बॉलीवुड की एक ऐसी हीरोइन जिनके सामने हीरो भूल जाते थे अपने डायलॉग



बॉलीवुड की ट्रेजडी क्वीन कही जाने वाली मीना कुमारी 39 साल की उम्र में मीना कुमारी ने इस दुनिया को दिया था। अपने जीवन के बहुत कम समय में ही मीना कुमारी ने वो कामयाबी हासिल करली थी जो की आसानी से आज तक किसी को नहीं मिली है। मीना कुमारी ने अपने फिल्मी सफर बचपन में ही शुरू दिया था। मीना कुमारी ने छोटे पन में 20 फिल्मों में काम किया। उनकी खूबसूरती किसी अप्सरा से काम नहीं थीं। हर एक्टर  उनके  ही साथ काम करने को बेताब रहता था।


मीना कुमारी ने अपने समय के हर हीरो के साथ फिल्में की थीं। मीना कुमारी खासतौर पर ट्रैजडी फिल्में ही किया करती थी। मीना कुमारी ने एक गरीब घर में जन्म लिया था।मीना कुमारी के ने उन्हें मुस्लिम अनाथ आश्रम में छोड़ दिया था। लेकिन फिर बाद में वो मीना कुमारी को वापस ले आएं। मीना का असली नाम महजबीन बानो था। बैजू बावरा’ में उनका नाम मीना था।


इस फिल्म के बाद से मीना कुमारी बहुत मशहूर हो गई लोगो ने उन्हें मीना कुमारी नाम का ही नाम दे दिया। ​ मीना कुमारी की अधिकतर फिल्मों का दी एन्ड  दुख से भरा होता था। फिल्मों में उदासी वाली भूमिकाएं निभाने की वजह से उनका नाम ट्रेजडी क्वीन से ही कहा जाने लगा। मीना कुमारी के सामने कई ऐसे एक्टर भी थे जो अपने डायलॉग भूल जाते थे। फिल्मो में काम करने के दौरान मीना कुमारी का दिल आया मशहूर फिल्मकार कमाल अमरोही पर। काफी सालो तक दोनों खुशी-खुशी साथ रहे। लेकिन 10 साल बाद दोनों के बीच की दूरियां बहुत बढ़ गईं। 1964 में मीना कमाल और मीना एक दूसरे से अलग हो गए। उस दौरान मीना के कामयाबी की बुलंदियों छू रही थी। उनकी हर एक फिल्म हिट हो रही थी। मीना ओर धर्मेंद्र के बीच नज़दीकिया बढ़ने लगी। लेकिन इसके बदले मीना कुमारी को मिली बेवफाई। फिल्म 'फूल और कांटे' की सफलता के बाद धर्मेंद्र ने मीना कुमारी से काफी दूरियां बनानी शुरू कर दी।


और मीना कुमारी  एक बार फिर अकेली हो गईं। धर्मेंद्र के प्यार का धोका मीना कुमारी नहीं सह सकी और फिर फिर उन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया।बहुत ज्यादा शराब पीने से मीना कुमारी को लीवर सिरोसिस बीमारी हो  गई मीना कुमारी शेर और शायरी भी लिखती थी उन्होंने अपने पति अमरोही के लिए शेर भी लिखा था। 'तलाक तो दे रहे हो नजर-ए-कहर के साथ, मेरी जवानी भी लौटा दो मेहर के साथ।'अशोक कुमार से मीना की बीमारी देखी नहीं जाती थी। मीना के साथ उन्होंने काफी फिल्मे भी की। अशोक उनके घर दवाइयां लेकर गए। तो मीना कुमारी ने दवाई लेने से मना कर दिया।​


मीना कुमारी की मौत फिल्म 'पाकीजा' के रिलीज के वक्त हुई। मीना कुमारी की तबीयत बहुत खराब रहने लगी थी। फिल्म के रिलीज होने के तीन हफ्ते बाद मीना कुमारी की बहुत ज़्यादा रूप से बीमार हो गईं और फिर उन्हें सेंट एलिजाबेथ के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। मीना ने 29 मार्च 1972 को आखिरी बार  अपने पति कमाल अमरोही का नाम लिया और इस दुनिया को अलविदा कह गई। मीना कुमारी को फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के कई पुरुस्कार मिले थे। 

Post a Comment

أحدث أقدم