पाकिस्तान में श्रीलंका क्रिकेट टीम पर हुए आतंकवादी हमले के बाद एक भी इंटरनेशनल मैच नही हुआ है इसलिए अपने देश में फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट शुरू करने की कोशिश कर रहे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को एक और देश ने झटका दे दिया है। अन्य कई देशों के बाद अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने भी पाकिस्तान में अपनी टीम भेजने से इनकार कर दिया है।
पाकिस्तान ने बांग्लादेश को दो टी-20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए इन्वाइट किया था। पाकिस्तान को जुलाई में बांग्लादेश टूर पर जाना है और उससे पहले पीसीबी ने बांग्लादेशी टीम को पाकिस्तान टूर पर बुलाया था। लेकिन बांग्लादेश ने वहां जाने से इनकार कर दिया।
पहले ही भारत ने भी अन्य देशो के साथ पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलने को मना कर दिया था इसके बाद भी बांग्लादेश ने सिक्यूरिटी रीजन्स की वजह से वहां खेलने से इनकार कर दिया है।

إرسال تعليق