जल्द ही 45 की होने जा रही हैं मंदिरा बेदी, तस्वीरों में देखिए ग्लैमर लुक


टीवी एक्ट्रैस मंदिरा बेदी की जिन्होंने ऐसी हॉट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की जिन्हे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।


आपको बता दे कि एक्ट्रेस, मॉडल और फैशन डिजाइनर मंदिरा बेदी न सिर्फ एक बेटे की मां हैं, बल्कि इसके साथ ही साथ वो टीवी प्रेजेंटर के तौर पर भी काम कर रही हैं।


अब एक बार फिर से मंदिरा का दिलकश रूप हमे देखने को मिल रहा है. एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है मैं पहले और अब।


तस्वीर में मंदिरा ने अपनी हाल ही की और पहले की तस्वीर की तुलना की है. आपको बता दें कि 15 अप्रैल को मंदिरा 45 साल की होने जा रही हैं।


15 अप्रैल 1972 में कोलकाता में पैदा हुई इस बेहतरीन अदाकरा ने ए‍क शानदार एक्ट्रेस के साथ-साथ देश में क्रिकेट की दुनिया की बेमिसाल होस्ट के रूप में भी नाम कमाया।


1994 में दूरदर्शन पर आने वाले कार्यक्रम 'शांति' से मंदिरा बेदी को पहचान मिली जिसकी वजह से उन्हें 1995 में 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में रोल मिला। 

Post a Comment

أحدث أقدم