बॉलीवुड के सबसे स्मार्ट अभिनेता अब इस महिला के इलाज के बाद इस महिला के साथ डांस करते नज़र आ सकते है क्यों की। इस महिला ने रितिक की बहन को बताया की वह रितिक के साथ डांस करना चाहती है। मिस्र से मुंबई इलाज करने आईं दुनिया की सबसे भारी महिला ईमान अहमद अपने पैरों पर खड़े होने के बाद बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन के साथ डांस करना चाहती है। इस बात की जब रितिक को खबर लगी तो उन्होंने कहा कि यदि वे चाहती है तो ये अच्छा होगा। रितिक ने कहा कि मैं ईमान के साथ डांस करना पसंद करूंगा। अभी मैं बाहर हूं लेकिन मैं भारत लौटने पर उनसे मिलने की भी कोशिश करूंगा।
500 किलो की ईमान अहमद का वर्तमान में मुंबई के सैफी अस्पातल में इलाज चल रहा है। ख़बरों के अनुसार बताया जा रहा है कि रितिक की मां ने ईमान को इलाज को लिए 10 लाख रुपये भी दिए हैं। इस महिला से रितिक की बहन मुलाकात कर चुकी है। इस मुलाकात के दौरान ईमान उन्होंने रितिक के साथ डांस करने की अपनी इच्छा जताई। और रितिक ने भी इस महिला को निराश नही किया और रितिक का कहना है कि ईमान का इलाज पूरा होते ही वो उसके साथ डांस कॉम्पेटिशन करेंगे और उससे हारकर उन्हें खुशी होगी।


إرسال تعليق