लाफिंग बुद्धा
लाफिंग बुद्धा लंबी आयु, अरोग्यता, कैरियर, धन व संतान की प्रगति में सहायक होता है। इसका मोटा पेट घर में समृद्धि को दर्शाता है। इसे सदैव आगमन की दिशा में रखना चाहिए जिससे आपके घर या ऑफिस में प्रवेश करने वालों को इसका हंसता हुआ चेहरा सामने से दिखाई दे। अगर आपके घर में पैसे आते हैं परन्तु अनावश्यक खर्च होने की वजह से पैसे रुकते नहीं हैं तो धन की पोटली लिए हुए लाफिंग बुद्धा को घर में रखें। अधिक परिश्रम करने के बाद भी प्रमोशन नहीं मिल रहा हो या आपका भाग्य कमजोर हो तो दोनों हाथों में कमंडल लिए लाफिंग बुद्धा को घर में रखे।
चाइनीज बेल एवं कॉइन
चाइनीज बेल या कॉइन आपके घर में विपत्तियों को दूर करके संपन्नता का संचार करता है। इन्हें घर के मुख्य द्वार पर अंदर की ओर एवं तिजोरी के दरवाजे पर बांधने से सुख और धन की प्राप्ति होती है। इन सिक्कों के साथ लाल रंग की डोरी में दो घंटियों को बांधा जाता है। लाल रंग के धागे से बंधी घंटियों को पुराने होने पर निकाल कर बदल देना चाहिए। इन सिक्कों को अपनी पर्स, ऑफिस या दुकान के गल्ले में रखने से बरकत बनी रहती है एंव नकारात्मक शक्तियों का आप पर दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है।
बैम्बू ट्री
बैम्बू ट्री या बांस का पौधा घर में सुख-समृद्धि का विस्तार करता है। इसे घर या ऑफिस को सजाने के साथ-साथ आपके भाग्य को भी प्रकाशित करता है। बैम्बू ट्री को ऑफिस में अपनी मेज के दाहिने तरफ रखने से लोग आकर्षित होते हैं तथा आपके आस-पास के नकारात्मक उर्जा को यह समाप्त करता है। घर में इसे पूर्व या दक्षिण दिशा की ओर रखना चाहिए जिससे आपके घर में निहित वास्तु दोष में कमी आती है तथा सकारात्मक उर्जा का संचार होने के साथ ही घर में प्रगति होती है।
क्रिस्टल ट्री
क्रिस्टल ट्री को प्रायः आप अपने घरों में सेंटर ऑफ़ अट्रैक्शन के लिए रखते हैं। परन्तु यह आपके घर में सुख-समृद्धि एवं व्यवसाय में प्रगति का सूचक होता है। इसे घर में किसी भी स्थान पर रख सकते हैं। बाजार में इसकी बहुत सी किस्में और साइज़ उपलब्ध हैं। फेंगशुई में इसे बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। घर या ऑफिस में इसकी उपस्थिति से आपके सभी अधूरे व रुके कार्य पूरे होने के साथ-साथ पारिवारिक जीवन सुखद बना रहता है।





إرسال تعليق