भारतीय टीम के इस खराब प्रदर्शन के कारण अब भारतीय टीम का टेस्ट रैकिंग में शीर्ष पर बने रहना मुश्किल हो रहा है। पहला टेस्ट मैच हारने के बाद अब दूसरे मैच में भी टीम इंडिया पर हार का संकट मंडराने लगा है। इस समय भारत टेस्ट में शीर्ष पर बना हुआ है अभी भारतीयी टीम के 121 अंक है। और दूसरे नम्बर पर आस्ट्रेलिया है जिसके 109 अंक है जो भारत से 12 अंक पीछे है। लेकिन ऐसा ही रहा तो टीम इंडिया के लिए नम्बर वन बने रहना मुश्किल रहेगा और इनामी राशि भारत के हाथ से जा सकती है।
आईसीसी ने 2003 से क्रिकेट में मुकाबले को और रोमांचक बनाने के लिए रैंकिंग सिस्टम की शुरुआत की थी। रैंकिंग आने के कारण टीमों के बीच की प्रतिस्पर्धा और ज्यादा बढ़ी। जून 2003 के बाद से हर महीने या हर टेस्ट सीरीज के बाद आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग को अपडेट करती है।
पिछले 13 सालों में भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और पाकिस्तान टॉप टेस्ट टीम बन चुकी है।1 अप्रैल को टॉप पर रहने वाली टीम को आईसीसी हर साल आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की गदा प्रदान करती है और इसके अलावा उन्हें 1 मिलियन डॉलर का कैश प्राइज भी मिलता है।



إرسال تعليق