शरीर के अंगों से आने वाली इन 5 आवाजों को कभी हल्के में न लें


हमारे शरीर से कई तरह की आवाजें आती रहती हैं जैसे खर्राटे, पेट की गुड़गुड़ाहट, सांसों की आवाजें, कानों में होने वाली आवाजें, जॉइंट्स से निकलने वाली आवाजें। इन आवाजों को हम नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कई बार ये किसी बीमारी का भी संकेत हो सकती हैं। इन्हें इग्नोर करने से ये सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम में बदल सकती हैं। हम बता रहे हैं इन आवाजों में छिपे ऐसे ही सेहत से जुड़े संकेतों के बारे में।

जबड़ों की आवाज :- ऊपर और नीचे के जबड़ों का अलाइनमेंट बिगड़ने के कारण ऐसा हो सकता है। जबड़े लॉक होने की प्रॉब्लम हो सकती है

पेट की गुड़गुड़ाहट  :- डाइजेशन के प्रॉसेस में पेट से ये आवाज आती है। अगर गुड़गुड़ाहट के साथ सूजन और दर्द होता है तो लिवर से जुड़ी प्रॉब्लम हो सकती है।

जॉइंट्स का चटकना :- जॉइंट्स में लिक्विड की कमी से ऐसा हो सकता है। लंबे समय तक ऐसा होने पर गठिया या आर्थराइटिस हो सकता है।

खांसने पर सीटी की आवाज :- फेफड़ों में इंफेक्शन या एलर्जी के कारण ऐसी आवाजें आती हैं। लंबे समय तक आवाजें आने का कारण अस्थमा भी हो सकता है।

खर्राटे :- खर्राटे मोटापे के कारण गले की मेम्ब्रेन में रुकावट के कारण खर्राटे आते हैं। इससे स्लीप एप्निया, डायबिटीज या स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

Post a Comment

أحدث أقدم