..तो इस वजह से हैं ब्रिटेन की महारानी को भी है फिल्म 'बाहुबली 2' के आने का इंतजार


बॉलीवुड की अब तक की सबसे हिट फिल्म बाहुबली को मिली सफलता के बाद अब लोग ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन 2’ के रिलीज होने का इन्तजार कर रहे है। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। बॉलीवुड से मिली खबरों के अनुसार इसका प्रीमियर यूनाइटेड किंगडम में आयोजित किया जाएगा और इसकी सबसे ख़ास बात यह है की फिल्म के प्रीमियर की खास मेहमान महारानी एलिजाबेथ द्वितीय होगीं।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल को बकिंघम पैलेस में भारतीय और ब्रिटिश सरकार द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारत की आजादी के 70 साल का जश्न मनाया जाएगा और इसी भव्य आयोजन में ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन 2’ का प्रीमियर भी आयोजित होगा।


सूत्रों के मुताबिक महारानी एलिजाबेथ ने मंगलवार को बकिंघम पैलेस में यूके-इंडिया ईयर ऑफ कल्चर को लॉन्च किया। इस अहम मौके पर भारतीय फ़िल्मी अभिनेता कमल हासन, सुरेश गोपी, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव, फैशन डिजाइनर मनीष अरोड़ा, मनीष मल्होत्रा, गायक और एक्टर गुरदास मान, सितार वादक अनुष्का शंकर जैसी कई महान हस्तियाँ इस मौके पर इस कार्यक्रम में मौजूद थी। 

Post a Comment

أحدث أقدم