रूस में एक रिएलिटी शो शुरू होने वाला है। जिसमें हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को जीत के लिए हत्या और दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध करने की भी अनुमति होगी। रूसी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस रिएलिटी शो में लाइव बलात्कार और हत्याएं असलियत में होंगी।
रूसी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस साल की शुरूआत में यह दिल दहलाने वाला रिएलिटी शो 'गेम-2 विंटर' शुरू हो सकता है। उल्लेखनीय है कि हॉलीवुड फिल्म 'द हंगर गेम्स' में भी प्रतिभागियों को एक दूसरे की हत्या करने और उसके सीधे प्रसारण की कहानी थी।
सर्बियन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक नौ माह तक चलने वाले इस रिएलिटी शो में करीब 30 महिलाएं और पुरूष खूंखार भेड़ियों और भालुओं वाले जंगल में जीवित रहने के लिए संघर्ष करेंगे। इस शो को जितने वाले प्रतियोगी को 1.6 मिलियन डॉलर की बड़ी राशि इनाम में मिलेगी। इस रिएलिटी शो के विज्ञापन में कहा गया है कि इसमें शामिल होने वाला प्रतिभागी अपंग हो सकता है या मारा भी जा सकता है। इसी के चलते इस शो के लिए प्रतियोगियों से एक एग्रीमेंट किया जायेगा की वह इन सब के जिम्मेदार होगा और इस शो की घटनाओ से उसके जीवन का कोई लेना देना नही होगा।



إرسال تعليق