स्टीव ओकीफी और नाथन लियोन की फिरकी के जादू से परेशान है टीम इंडिया


क्या यह वो ही भारतीय टीम है जिनके बल्लेबाज़ों के विकेट के लिए दुनियाभर के स्पिनर्स तरसते थे। आज वही बल्लेबाज़ स्पिनर्स के सामने टिक नही पा रहे है। आस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ों ने भारतीय बल्लेबाज़ों को जिस तरह से आउट किया उससे लगता है की भारतीय बल्लेबाज़ों को स्पिन खेलने में दिक्कत आ रही है दूसरे टेस्ट मैच में एक बार फिर लायन और ओकीफी के सामने भारतीय बल्लेबाज़ घुटने टेकते नज़र आये है। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में लायन और ओकीफी ने 9 खिलाड़ियों को पेवेलियन भेजा।

  
कैरिअर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्टीव ओकीफी और नाथन लियोन की फिरकी के जादू से ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में भी भारत को सिर्फ 107 रन पर समेटकर तीसरे ही दिन पहला क्रिकेट टेस्ट 333 रनों से जीतकर चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढत बना ली।


पहली पारी में 35 रन देकर छह विकेट चटकाने वाले बायें हाथ के स्पिनर ओकीफी ने दूसरी पारी में भी 35 रन देकर छह विकेट चटकाए, जबकि आफ स्पिनर लियोन ने 53 रन देकर चार विकेट हासिल किए।

Post a Comment

أحدث أقدم