राशिफल: 3 मार्च 2017, जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन


मेष: लाभार्जन की मानसिकता बनेगी। योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु खर्च होगा। सुख-सुविधाओं के साधन बढ़ेंगे। संबंधियों से सहयोग मिलेगा।

वृष: सामाजिक कार्यों के प्रति विशेष रुझान रहेगा। पारिवारिक शांति रहेगी। यात्रा हेतु प्लानिंग करेंगे। ऑफिस में सीनियर्स सलाह-मशवरा करेंगे।

मिथुन: विरोधियों से दूरी बनाएं। पीठ पीछे आपकी बुराई होगी। तनाव वश ब्लडप्रैशर उत्तेजित होगा। शांतचित्त से अपना रूटीन वर्क करते रहें।

कर्क: अकाऊंट्स व्यवस्था में व्यस्त रहेंगे। घर पर मेहमान आने के योग हैं। जीवनसाथी संग शॉपिंग करेंगे। धन संबंधी गुड न्यूज़ मिलेगी।

सिंह: मानसिकता में बदलाव आएगा। संकट टालने हेतु आध्यात्मिक प्रयास करेंगे। समस्याओं का निवारण खोजेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

कन्या: आर्थिक संकट में मित्र साहयता करेंगे। प्रभावशाली लोगों से परामर्श मिलेगा। दिमाग में स्पष्ट तस्वीर उभरेगी जिससे नई स्फूर्ति आएगी।

तुला: धनार्जन हेतु जायज तरीका छोड़ सकते हैं। शोर्टकटस् व रिस्की काम के प्रस्ताव मिलेंगे। इच्छाशक्ति से समस्या का डटकर सामना करें।

वृश्चिक: समय के परिवर्तन को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में बेफिजूल कि टैंशन आएगी। शाम तक संशय का निवारण हो जाएगा। वहम से बचें।

धनु: बड़े लाभ हेतु अनुचित तरीके न अपनाएं। बिजनैस कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने से पूर्व जांच लें। जल्दबाजी में निर्णय न लें। टीमवर्क से लाभ होगा।

मकर: कार्यक्षेत्र की विस्तार पूर्वक विवेचना करेंगे। रोजगार के बेहतरीन मौके हाथ में आएंगें। स्पष्ट दृष्टिकोण से भविष्य के नए रास्ते खुलेंगे।

कुंभ: असफलता से स्वयं में नकारात्मकता न लाएं। कर्मठता से सफलता मिलेगी। खुद पर विश्वास रखें व सपनों को सच करने में जुट जाए।

मीन: कार्यस्थल पर समय तनावपूर्ण रहेगा। करियर पर ध्यान दें। जीवनसाथी से नजदीकीयां बढ़ेंगी। पारिवारिक सपोर्ट से जीवन आसान बनेगा। 

Post a Comment

أحدث أقدم